जबलपुर: भारतीय किसान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने शहर में विद्युत समस्याओं को लेकर एमपीवी (मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी) के अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती, कम वोल्टेज, ट्रांसफार्मर की समस्याएं और समय पर बिजली बिल न आने जैसी कई ज्वलंत समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।
उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के कारण किसानों को सिंचाई कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे फसल उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। एमपीवी अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर संगठन के संभागीय अध्यक्ष विवेक पटेल, राष्ट्रीय महासचिव किशन पटेल, जिला अध्यक्ष रामराज पटेल (खजरी), जिला उपाध्यक्ष डॉ. संतोष पटेल, अरविंद पटेल, प्रतीक पटेल एवं आयुष जैन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
