मनीष पॉल ने अमिताभ बच्चन के आशीर्वाद से की दिवाली की शानदार शुरुआत

मुंबई, (वार्ता) जानेमाने अभिनेता मनीष पॉल ने हर साल की तरह इस बार भी अपनी दिवाली की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन के आशीर्वाद लेकर बेहद यादगार और शानदार तरीके से की है।

मनीष पॉल ने यह बात अपने प्रशंसकों तक खुद पहुंचाई है। सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए मनीष ने अपने फैंस के साथ इस खास पल को साझा किया है, जिसमें उनकी खुशी और कृतज्ञता साफ झलक रही है। तस्वीर में महानायक अमिताभ बच्चन का आशीर्वाद लेते हुए उनकी ख़ुशी साफ़ झलक रही है, जैसे किसी सच्चे फैनबॉय का सपना पूरा हो गया हो।तस्वीर साझा करते हुए मनीष पॉल ने कैप्शन में लिखा,परंपरा कायम रहनी चाहिए….

गौरतलब है कि मनीष के जीवन में, अमिताभ बच्चन बेहद विशेष स्थान रखते हैं और ये बात मनीष कई बार कह भी चुके हैं। वे सिर्फ अमिताभ बच्चन को सिर्फ आदर्श नहीं, बल्कि अपना गुरु और मार्गदर्शक भी मानते हैं, जिन्होंने उनके करियर के साथ उनके जीवन को भी एक दिशा दी है।

 

Next Post

चार मेडिकल स्टोर्स पर छापामार जांच, अवमानक दवाइयां जब्त

Sat Oct 18 , 2025
जबलपुर:जिला दंडाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक प्रवीण पटेल ने शुक्रवार को शहर के चार प्रमुख मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उखरी रोड स्थित बोहरा मेडिकेयर एवं मां मेडिकल हॉल तथा एसबीआई कॉलोनी स्थित हरि ओम मेडिकल स्टोर्स […]

You May Like