पंचांग 19 अगस्त 2026:-
रा.मि. 28 संवत् 2083 श्रावण शुक्ल सप्तमीं बुधवासरे रात 8/27, स्वाती नक्षत्रे दिन 9/17, शुक्ल योगे प्रात: 6/54, गर करणे सू.उ. 5/35, सू.अ. 6/25, चन्द्रचार तुला रातअंत 4/44 से वृश्चिक, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
———————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 19 अगस्त 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारम्भ में निर्धारित कार्यो में व्यवधान आयेगा. व्यर्थ के वाद विवाद होंगें. मानसिक अशांति रह सकती है. मित्र के कारण सामाजिक विवाद से तनाव की स्थिति निर्मित होगी. लाभान्वित होने का योग है. पूर्व नियोजित कार्य बनेगा. वर्ष के अन्त में संतान पक्ष से खुश खबरी मिलेगी. व्यापार में उत्तरदायित्वों को संभालना पड़ सकता है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार के क्षेत्र में उत्तरदायित्व संभालना होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी. परिचित व्यक्ति से मुलाकात होगी. शुभ सूचना प्राप्त होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सामाजिक तनाव हो सकता है. सिंह राशि के व्यक्तियों को हर्ष होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को व्यापार में वृद्धि होगी. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को संतान पक्ष से खुश खबरी प्राप्त होगी.
———————————————————-
आज का भविष्य – बुधवार 19 अगस्त 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक कोमल तथा नर्म शरीर वाला भावुक निडर, और परिश्रमी होगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. विद्या के क्षेत्र में उन्नति होगी. माता पिता को सुखी रखेगा.
———————————————————-
मेष- विवाहित वैवाहिक चर्चाओंको लेकर उत्साही रहेंगे. अटका धन बसूल करलेंगे. पारिवारिक दायित्वों की पूर्तिहोगी. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा.
वृषभ- जो काम सोचकर निकले हैं, उसे पूरा करके ही दम लेंगे. जो लोग उसके प्रभाव से नतमस्तक होंगे. विश्वसनीयता बनी रहेगी.
मिथुन- लेनदेन के मामले आपसी सहमति से सुलझ जायेंगे. संतान पक्ष से सुख सम्मान मिलेगा. जोखिम के कार्यो को टालना हितकर रहेगा. महिला जाति की सलाह लेना उपयोगी सिद्ध होगी.
कर्क- जिस कार्य को आप हल्के में ले रहे थे, वही आपके लिये परेशानी का कारण बनेगा. वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा. लगन और निष्ठा बनी रहेगी.
सिंह- सुख सुविधा पर खर्च होगा. अधिकारियों के मेलजोल का लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. किसी निजी कार्य में व्यस्तता रहेगी.
कन्या- टकराव छोडक़र कार्य पर ध्यान दे,ं सफलता मिलेगी. फिजूलखर्ची रोकने का प्रयास करें. मित्रों एवं कुटुम्बियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. परिश्रम की अधिकता रहेगी.
तुला- उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता मिलेगी. मांगलिक यात्रा संभव है. कामकाज के प्रति लगन एवं निष्ठा रहेगी. कार्य बनने का योग है.
वृश्चिक- विवादों से बचने का प्रयास करें. सहयोगी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेगा. आय एवं व्यय में समान रहेगा, मन में कुछ खिन्नता रहेगी.कार्य की अधिकता रहेगी.
धनु- सहूलियत के हिसाब से कार्य योजना में बदलाव कर सकते है. दुविधा से छुटकारा मिलेगा. सुख साधनों में वृद्धि होगी. कामकाज पूरा होगा.
मकर- जो बात आपको दुखी कर रही है, उसका समाधान मिल जायेगा. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. राजनैतिक कार्यो में समस्या का समाधान होगां आकस्मिक लाभ की प्राप्ति होगी.
कुम्भ- बदलाव की स्थिति मेंसहयोगी नाराज हो सकते हैं. जटिल कार्य मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे. भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधी कष्ट होगा.
मीन- धीमी शुरूआत के बाद काम में तेजी आयेगी, कारोबारी विस्तार की संभावना है. वाहन मशीनरी आदि कार्यो में सफलता मिलेगी. जोखिम के कार्यो को टालें.
———————————————————-
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल सप्तमीं को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, आदि धातुओं में नरमी के बाद तेजी होगी. गुड़ खांड़, शक्कर आदि के भाव में गिरावट आयेगी. जिस वस्तु में 10 बजे के बाद चाल बढ़ेगी, उसी में व्यापार कर लाभ उठायें. भाग्यांक 1599 है.
———————————————————-
