
दतिया, दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आदरणीय कुँवर घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक विजय पर बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनता के अटूट विश्वास, कांग्रेस संगठन की एकजुटता तथा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की जीत बताया। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करते हुए कांग्रेस के पक्ष में अपना जनादेश देकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि दतिया ही नहीं मध्य प्रदेश की जनता भी भय मुक्त दतिया से भय मुक्त मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रही है।
विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि “दतिया की जीत केवल एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है। यह कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के त्याग, समर्पण और निरंतर जनसेवा का सम्मान है।” उन्होंने कहा कि इस जनादेश ने पूरे मध्य प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने कट्टा,सट्टा भय और असुरक्षा की राजनीति को नकारते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया है। “भयमुक्त दतिया का यह संकल्प अब भयमुक्त मध्य प्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बन चुका है।” यह परिणाम प्रदेश में बदलाव की नई उम्मीद लेकर आया है और आने वाले समय में जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली राजनीति को और अधिक बल मिलेगा।
अनुभा मुंजारे ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित विधायक कुँवर घनश्याम सिंह अपने अनुभव, सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना के साथ दतिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति देंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में दतिया नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा।
उन्होंने उपचुनाव के दौरान अपने जनसंपर्क और प्रभार वाले क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुँचकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुँचाया। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण अनेक ग्रामों एवं बूथों पर कांग्रेस को अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि ग्राम बरोह, मलकपहाड़ी (बैरुका), बुधेड़ा, बड़ेरा, सोनागिर, एरई, बसई, लखनपुर, मकड़ारी, उर्दना, मुड़रा, कंधारी, पराखेड़ा, गुंदरिया, सांकुली, ठाकुरपुरा, जनकपुर, मानिकपुर, हिम्मतपुर, फूलरा, पगरा, लरायटा, डगरई, गंधारी, चिरूला तथा दतिया नगर क्षेत्र सहित अनेक स्थानों पर कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त जनसमर्थन देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर संगठन को मजबूत किया और जनता का विश्वास अर्जित किया।
अनुभा मुंजारे ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस जीत का वास्तविक नायक है। बूथ स्तर से लेकर वरिष्ठ नेतृत्व तक सभी ने एकजुट होकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव अभियान को सफल बनाया। यही संगठनात्मक शक्ति कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी के बल पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
उन्होंने दतिया विधानसभा की समस्त जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोच्च होती है और जनता का यह निर्णय प्रदेश के भविष्य को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस को जो अपार स्नेह, प्रेम और विश्वास दिया है, उसके लिए वे हृदय से धन्यवाद एवं अभिनंदन करती हैं।
विधायक अनुभा मुंजारे ने अंत में नवनिर्वाचित विधायक आदरणीय कुँवर घनश्याम सिंह को इस शानदार विजय पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे दतिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और विकास, पारदर्शिता तथा जनसेवा के नए मानदंड स्थापित करेंगे।
उन्होंने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, युवाओं, महिलाओं, बूथ कार्यकर्ताओं तथा समर्पित समर्थकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सामूहिक प्रयास, जनआशीर्वाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की विजय का प्रतीक है। दतिया की जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है, वह भविष्य में प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन और जनहित की राजनीति को और अधिक सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
