
रीवा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल नें कहा कि बासमान मामा गौ अभ्यारण्य में 10 हजार गायों के लिए आश्रय के साथ 4 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती का मॉडल विकसित किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के शताब्दी जयंती अवसर पर 25 दिसंबर को इसका समारोहपूर्वक उद्घाटन किया जाएगा और यह प्राकृतिक खेती प्रकल्प श्री श्री रवि शंकर की संस्था ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के सहयोग से निर्मित किया जा रहा है। यहां विकसित हो रहे मॉडल के माध्यम से आसपास के किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राकृतिक खेती अपनाकर हम पर्यावरण, धरती माता और भावी पीढ़ियों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
कार्यक्रम से पूर्व मैंने गौशाला एवं प्राकृतिक खेती प्रकल्प का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
