माॅस्को 29 अप्रैल (वार्ता) रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने सोमवार देर रात 40 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा कि कुल मिलाकर स्थानीय समयानुसार 28 अप्रैल रात आठ बजे से 29 अप्रैल को सुबह छह बजे तक वायु रक्षा प्रणालियों ने 91 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया।
मंत्रालय ने कहा, “बीती रात रूस के वायु रक्षा प्रणालियों ने 40 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग ड्रोन नष्ट कर दिए इनमें रियाज़ान क्षेत्र में 11 ड्रोन, निज़नी नोवगोरोड क्षेत्र में आठ ड्रोन, ओर्योल क्षेत्र में सात ड्रोन, क्रीमिया गणराज्य में चार ड्रोन, काला सागर में चार ड्रोन, मास्को क्षेत्र में दो ड्रोन, बेलगोरोड क्षेत्र में दो ड्रोन, कलुगा क्षेत्र में एक ड्रोन और ब्रांस्क क्षेत्र में एक ड्रोन है।”
