बाइक सवारों पर गिरा पेड़ दो व्यक्तियों की मौत 

पथरिया/दमोह. देवरी के दो वृद्ध प्रेमसींग रजक उम्र 70 वर्ष और परषोतम रजक उम्र 67 वर्ष ग्राम भैसा गांव के मुख्य मार्ग से ग्राम भैंसा के पास ही शंकर पटेल, श्रीराम पटेल मशीन से पेड़ काट रहे थे. उसी समय यह दोनों अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम बोवई शादी में जा रहे थे.पेड़ काटने वालो के नाम शंकर पटेल, श्रीराम पटेल आरा मशीन से पेड़ काट रहे थे. जिस समय पेड़ इन दोनो के ऊपर गिरा उसी समय यह दोनो वहां से  भाग गए और पेड़ प्रेमसीग और परषोतम के ऊपर गिरा जिससे दोनो की मौत मौके पर ही हो गई है .राहगीर ने जानकारी देते हुए बताया कि शंकर पटेल और श्रीराम पटेल दोनो पेड़ काट रहे थे और पेड़ गिरने के बाद भी वह पेड़ काटते रहे.वहीं, परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर सौंपा गया.

इनका कहना है

मर्ग कायम हो गया हैं, बयान लिए जाएंगे, जो भी तथ्य आएंगे, उनकी जांच की जाएगी.

गोपाल सिंह

जेरठ चौकी प्रभारी

Next Post

बीसीसीआई को महिला टीम के लिए मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट, कोच की तलाश

Wed Apr 16 , 2025
बेंगलुरु, 16 अप्रैल (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को भारतीय सीनियर महिला टीम के लिए मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं। बीसीसीआई ने बैंगलुरु में स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मुख्य फिजियोरेपिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के […]

You May Like