तवा नगर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

इटारसी। केसला ब्लाक के तवानगर ग्राम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत की उपस्थिति में 37 मरीजों की जिला मलेरिया अधिकारी अरुण श्रीवास्तव, आरबीएसके चिकित्सक टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं परीक्षण हुआ।

शिविर में ग्रामीणों को मलेरिया सहित अन्य बीमारियों से बचाव हेतु जानकारी दी गई। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा की स्वास्थ्य टीम ने सहयोग किया, मलेरिया टीम द्वारा ग्राम तवानगर में घर घर जाकर लार्वा सर्वे कार्य किया एवं ग्राम में टीमोफास एवं पायराथीम छिड़काव किया गया। वर्तमान में तवानगर अंतर्गत मलेरिया या अन्य रोग से प्रभावित कोई भी गंभीर मरीज नहीं है।

 

Next Post

अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मंदिर निर्माण का संकल्प

Sat Jul 12 , 2025
नर्मदापुरम।मथुरा के खंडेलवाल सेवा सदन में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल की अध्यक्षता में देशभर के 33 राज्यों से आए पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और […]

You May Like