खेत में लगी आग, लाखों का नुकसान

मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया के बैठक जी रोड़ पर बुधवार दिलीप कुमार कांतिलाल बिसानी के खेत पर अचानक आग लग गई, जिसमें खेत में लगा बांसों का ढेर जलकर राख हो गया. वहीं खेत के चारों और के पेड़ों में भी आग की लपटों के पहुंचने से सागौन, नीम सहित विभिन्न प्रकार के पेड़ जल गए,

मौके पर थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास मय थाने के स्टाफ के पहुंचे. वहीं किसानों ने आग को किसानों ने बुझाने का प्रयास किया तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था. इसके उपरांत मोहन बड़ोदिया पटवारी कुंदन भटोदरा पहुंचे और पंचों से जानकारी लेकर पंचनामा बनाया. पंचनामे में बताया कि लगभग 5 लाख के करीब का नुकसान का अनुमान है, बता दें मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में फायर ब्रिगेड नहीं होने से अधिकतर आगजनी की घटना में भारी नुकसान उठाना पड़ता है, किसान पवन, गिरिराज, ललित, प्रेम और दिलीप ने बताया कि मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में भी फायर ब्रिगेड की अत्यंत आवश्यकता है. बुधवार को आगजनी में सारंगपुर थाना क्षेत्र से फायर ब्रिगेड पहुंची तबतक जलकर सबकुछ राख हो गया था.

Next Post

NCC कैम्प में कैडेट्स की तबीयत बिगड़ी

Wed Apr 23 , 2025
कटनी। कटनी डिग्री कॉलेज (केडीसी) में चल रहे एनसीसी कैंप में 8 से 10 कैडेट्स बीमार पड़ गए, जिनमें कई छात्राएं भी शामिल हैं। कैम्प में पानी और साफ-सफाई के इंतजाम सही नहीं होने के कारण उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायतें सामने आई हैं। हालत बिगड़ने पर सभी कैडेट्स को […]

You May Like