म्यामांर में साइबर अपराध के आरोपी 1178 चीनी नागरिकों को वापस भेजा गया

बीजिंग, 08 दिसंबर (वार्ता) चीन के जन सुरक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि इस महीने की शुरुआत से म्यांमार के म्यावाडी में टेलीकॉम धोखाधड़ी के मामलों में शामिल कुल 1,178 चीनी नागरिकों को वापस लाया गया है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर एक बयान में कहा कि एक दिसंबर से संदिग्धों को चीनी पुलिस की निगरानी में थाईलैंड के रास्ते समूहों में सौंपा गया है।
यह हस्तांतरण 14 नवंबर को चीन, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के बीच हुई एक मंत्री स्तरीय बैठक के बाद हुआ। बैठक में शामिल देशों ने सहयोग को गहरा करने और सीमा पार
टेलीकॉम धोखाधड़ी पर मिलकर कार्रवाई शुरू करने पर सहमति जताई थी।

चीन, म्यांमार और थाईलैंड के पुलिस बलों ने हाल ही में म्यावाडी इलाके पर ध्यान केंद्रित करते हुए अभियान का एक और दौर शुरू किया, जहां म्यांमार ने ठगी के कई ठिकानों को खाली कराया और संदिग्धों के समूह को हिरासत में लिया। चीनी मंत्रालय के अनुसार, 20 फरवरी से अब तक टेलीकॉम ठगी के शक में 6,600 से ज़्यादा चीनी नागरिकों को चीन वापस भेजा गया है।
मंत्रालय ने कहा कि सीमा पार टेलीकॉम धोखाधड़ी के खिलाफ बहु-देशीय कार्रवाई जारी है और चीन आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने एवं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कानून-प्रवर्तन सहयोग को मजबूत करना जारी रखेगा।

Next Post

तुर्की में 5.5 तीव्रता का भूकंप

Mon Dec 8 , 2025
बीजिंग, 08 दिसंबर (वार्ता) तुर्की में सोमवार को 5.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने दी। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 01.21 बजे आये भूकंप का केन्द्र, 92.1 किमी की गहराई पर 36.91 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 30.89 डिग्री […]

You May Like