धूमधाम से निकली गणगौर महोत्सव की भव्य शोभायात्रा

घोड़ाडोंगरी।नगर में गणगौर महोत्सव की भव्य शोभायात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा अग्रसेन भवन से ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें नव विवाहिताओं, युवतियों और महिलाओं ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया।

नगरवासियों ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ इस शोभायात्रा का स्वागत किया। विभिन्न समाजों और समुदायों के लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गीता निकुंज पहुंची, जहां गणगौर पूजन के पश्चात विधि-विधान से गणगौर का विसर्जन किया गया।

नगर में इस भव्य आयोजन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पारंपरिक गीत गाए और भाई की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की।

Next Post

धामनगांव में 30 को सामुहिक विवाह, ध्वज स्थापना हुई

Wed Apr 2 , 2025
धामनगांव। भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के धामनगांव के बजरंग मंदिर में रामभक्त हनुमान महाराज की पुजा अर्चना के साथ क्षत्रिय लोणारी कुंबी समाज संगठन भैंसदेही ब्लांक अध्यक्ष वासुदेव धोटे के नेतृत्व में समाज संगठन ने बाजे गाजे के साथ रेणुका मंदिर रोड़, गुलाब बाबा मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना कर […]

You May Like