भाजपा नेता के घर पर बमबाजी

जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत सदर बाजार में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक भाजपा नेता के घर को निशाना बनाकर बम से हमला कर दिया। इस हमले में घर के बाहरी हिस्से में आग लग गई और बिजली के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सदर बाजार की गली नंबर 9 निवासी बंटी शिवहरे, भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंत्री हैं, रात करीब 1 बजे अपने परिवार के साथ घर की तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी अचानक एक कान फाड़ देने वाले धमाके के साथ पूरे घर की बिजली गुल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर जब बंटी शिवहरे ने नीचे झांका, तो घर के बाहर सडक़ पर लोगों का मजमा लगा था। वे तुरंत नीचे पहुंचे तो देखा कि उनके मुख्य दरवाजे के पास आग लगी हुई थी। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग बुझाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात शरारती तत्वों ने घर पर बम फेंका और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। बम के धमाके से घर के बिजली बोर्ड और बाहरी दीवार को नुकसान पहुँचा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। हमलावर कौन है और उन्होंने किन कारणों से वारदात को अंजाम दिया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है

Next Post

नगर निगम सुपरवाइजर पर हमला, गुंडा टैक्स मांगा, एफआईआर दर्ज

Thu Apr 30 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बापू नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने पहुंचे नगर निगम के सुपरवाइजर पर दबंगों ने न केवल शासकीय कार्य में बाधा डाली, बल्कि गंदगी फैलाई। सुपरवाइजर ने मना किया तो उन्होंने गुंडा टैक्स की मांग करते हुए बेसबॉल के डंडे से हमला कर घायल कर दिया। […]

You May Like

मनोरंजन