नगर निगम सुपरवाइजर पर हमला, गुंडा टैक्स मांगा, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बापू नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने पहुंचे नगर निगम के सुपरवाइजर पर दबंगों ने न केवल शासकीय कार्य में बाधा डाली, बल्कि गंदगी फैलाई। सुपरवाइजर ने मना किया तो उन्होंने गुंडा टैक्स की मांग करते हुए बेसबॉल के डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है ।पुलिस के अनुसार रांझी निवासी फरीद खान नगर निगम में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ हैं।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जब वे बापू नगर क्षेत्र में सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां बाबू सोनकर और सूरज सोनकर गंदगी फैला रहे थे। फरीद खान ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो वे विवाद पर उतारू हो गए। विवाद के दौरान आरोपियों ने सुपरवाइजर पर अवैध वसूली का दबाव बनाया। आरोपियों ने फरीद खान को धमकाते हुए कहा, तुम बहुत कमीशन कमा रहे हो, हमें भी इसमें हिस्सा चाहिए।

जब सुपरवाइजर ने इसका विरोध किया, तो बाबू और सूरज ने अपने साथियों लक्ष्मण सोनकर, पप्पू सोनकर और ऋषभ सोनकर को बुला लिया। विरोध करने पर पांचों आरोपियों ने मिलकर फरीद खान के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने गुंडा टैक्स न देने पर जान से मारने की धमकी दी और बेसबॉल के डंडे से हमला कर फरीद खान को घायल कर दिया। घटना के बाद घायल सुपरवाइजर, जोन प्रभारी नरेश शर्मा, अनिल मिश्रा (अतिरिक्त कमिश्नर, नगर निगम) और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर पांचों आरोपियों बाबू, सूरज, लक्ष्मण, पप्पू और ऋषभ सोनकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Next Post

मुम्बई इंडिया को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का छक्का

Thu Apr 30 , 2026
मुम्बई (वार्ता) ट्रेविस हेड (76) और हइनरिक क्लासन (नाबाद 65) रनों की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदरबाद ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को आठ गेंदें शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी। यह हैदराबाद की टूर्नामेंट छठी जीत, वहीं मुम्बई […]

You May Like

मनोरंजन