आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

भैरूंदा. थाना क्षेत्र के ग्राम नीलकंठ गांव से नाबालिग बालिका के अपहरण के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और विरोध प्रदर्शन किया. सैकड़ों लोग थाने में जमा हो गए और उक्त युवक को गिरफ्तार करने की मांग की. हालांकि परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि पूरा मामला 10 अगस्त का है. परिजनों का कहना है कि गांव की ही रहने वाली रानी के बेटे शिवा सरस्वाल ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया. लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद नाबालिग का कहीं पता नहीं चला. जिसके चलते परिजनों के साथ ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया व पुलिस के रवैए पर भी सवाल खड़े किए.

नाबालिग के परिजनों का कहना है कि उक्त महिला रानी सरस्वाल जो कि आपराधिक प्रवृत्ति की महिला है. जिसने गांव में आतंक मचा रखा है. जिसका पुत्र शिवा सरस्वाल ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसला कर ले गया. परिजनों व ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

थाना प्रभारी घनश्याम दांगी का कहना है कि नाबालिग बालिका को एक शिवा सरस्वाल नाम का युवक बहला-फुसलाकर ले गया. परिजनों की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है. बालिका को बरामद करने व युवक को पकडऩे के लिए टीम रवाना की गई हैं.

 

Next Post

गांवों-शहर में डेंगू व मलेरिया से छिड़ी जंग

Tue Aug 12 , 2025
सीहोर. बारिश का मौसम शुरू होते ही वर्षाजन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मामले सामने आने लगते हैं. हालांकि इस बार सतर्कता और बारिश थमने से जिले में पांच दिनों से कोई नया मरीज नहीं मिला है. अब तक डेंगू के 12, मलेरिया के […]

You May Like