ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत, दो घायल

भिंड। ऊमरी थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। टेंट का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली खरिका-मोतीपुरा रोड पर पलट गई। हादसे में चालक जागेश उर्फ बहुरन राजावत की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। हीरापुरा गांव में भागवत कथा का आयोजन था। इसके लिए लाहरौली स्थित सनक टेंट हाउस से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टेंट का सामान लाया जा रहा था। खरिका-मोतीपुरा रोड पर ट्रॉली सामान से ओवरलोड हो गई और अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक जागेश उर्फ बहुरन राजावत निवासी लाहरौली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रॉली में सवार टिल्लू नट (18) और मोहित राजावत (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

Next Post

रीवा मेडिकल कॉलेज में दन्त चिकित्सा का पीजी कोर्स शीघ्र शुरू होगा

Tue Sep 23 , 2025
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा को चिकित्सा के क्षेत्र में एक और सौगात शीघ्र ही मिलेगी. मेडिकल कॉलेज में दन्त चिकित्सा का पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम शीघ्र ही शुरू होगा. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में दन्त चिकित्सा के वरिष्ठ चिकित्सक हैं किंतु यहां पीजी का […]

You May Like