मुरैना में बाढ़ के बाद 112 लोगों को किया रेस्क्यू, क्वारी नदी में उफान से तीन गांवों में बाढ़

मुरैना। अंबाह क्षेत्र में क्वारी नदी का पानी अचानक बढ़ने से जिन्ना का पुरा, विपतिपुरा और झरना का पुरा में बाढ़ आ गई है। पानी में फंसे गर्भवती महिला समेत 112 लोगों को आपदा प्रबंधन और एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया।

जिन्ना का पुरा गांव में चारों तरफ पानी भरने के बाद एक गर्भवती महिला के फंसे होने की सूचना आपदा टीम को मिली। एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद टीम ने अन्य प्रभावित गांवों में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया। विपतिपुरा में बाढ़ का पानी बढ़ने से पूरा इलाका टापू बन गया। यहां 71 ग्रामीणों के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एसडीईआरएफ की टीम ने सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

अंबाह क्षेत्र के झरना का पुरा गांव के एक हिस्से में भी क्वारी नदी का पानी पहुंच गया था। कई घरों के आसपास जलभराव की स्थिति बनने के बाद टीम ने मोटरबोट की मदद से 40 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि रामपुर, कैलारस और मुरैना क्षेत्र में क्वारी नदी का जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन अंबाह में पानी बढ़ने से हालात बिगड़ गए हैं।

Next Post

शराब माफिया से परेशान महिलाएं गांव से 20 किमी पैदल चल कर थाने पहुंचीं

Wed Sep 9 , 2026
श्योपुर। श्योपुर के शराब प्रतिबंधित क्षेत्र कराहल में शराब माफिया थम नहीं रहा है। गांव से 20 किलोमीटर पैदल चल कर महिलाएं थाने पहुंचीं एवं कार्यवाही की मांग की। यहां गांव गांव, गली गली, ढाबे ढाबे और गुमटी गुमटी देशी विदेशी शराब बेची जा रही है। महिलाओं के प्रदर्शन के […]

You May Like

मनोरंजन