
श्योपुर। श्योपुर के शराब प्रतिबंधित क्षेत्र कराहल में शराब माफिया थम नहीं रहा है। गांव से 20 किलोमीटर पैदल चल कर महिलाएं थाने पहुंचीं एवं कार्यवाही की मांग की। यहां गांव गांव, गली गली, ढाबे ढाबे और गुमटी गुमटी देशी विदेशी शराब बेची जा रही है। महिलाओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कई जगह छापामारी की।
