नाबालिकों ने सरेराह मचाया उपद्रव , पिता, पुत्र पर हमला 

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में नाबालिकों ने सरेराह उपद्रव मचाया पिता, पुत्र पर बेल्ट और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस ने बताया कि मोहनिया निवासी 16 वर्षीय शिवांश पटेल घर से रांझी की ओर आ रहा था। बड़ा पत्थर में विशाल राजपूत और उसके साथियों ने रोक लिया और किसी बात को लेकर उससे विवाद कर मारपीट करने लगे। शिवांश ने अपने पिता को विवाद की सूचना दी, पिता विशाल व अन्य नाबालिगों को समझाइश दे ही रहे थे कि तभी उनमें से एक नाबालिग लड़के ने शिवांश के पिता पर भी हमला कर दिया। नाबालिगों ने शिवांश और उसके पिता पर पत्थर और बेल्ट से हमला किया।

Next Post

राजनगर में शिक्षक से लूट: बागेश्वर धाम का रास्ता पूछने के बहाने हमला, सोने की चेन छीनी

Fri Aug 1 , 2025
छतरपुर। राजनगर क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है। यहां 57 वर्षीय शिक्षक भरत लाल नाहर पर हमला कर सोने की चेन लूट ली गई। भरत लाल नाहर सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, तभी मुक्तिधाम के पास अंधेरे में एक बाइक पर सवार 2 से 3 युवकों ने […]

You May Like