घर में चल रहा था अवैध हथियार का कारखाना, 9 तलवार सहित सामाग्री जब्त

भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के कारखाने में छापेमार कार्रवाई की है. आरोपी को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने 9 अवैध तलवार और हथियार बनाने की सामाग्रियों को जब्त कर लिया है.

थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि गोपाल विश्वकर्मा निवासी- देवकी नगर के घर के अंदर अवैध रूप से हथियार बनाने का कारखाना है. मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की. आरोपी के घर के नीचे बने तलघर में अवैध हथियार बनाना कारखाना मिला, जहाँ प्रतिबंधित आकार की 9 अवैध तलवारे, अवैध हथियार बनाने की सामग्री , ग्राईडर मशीन ,छेनी , हथौडी , लोहे की पत्तीयाँ मिली. आरोपी के पास अवैध हथियार बनाने रखने और तैयार करने के सबंध में कोई वैध लायसेंस नहीं भी नहीं मिला. पुलिस ने आऱोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Next Post

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की चोरी की कार

Sun Dec 21 , 2025
भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. रविवार को पुलिस ने आरोपी के पास से एक चोरी की कार को जब्त कर लिया. गिरफ्त में आए आरोपी के पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड थानों में दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस से […]

You May Like