ब्यावरा: नगर सहित जिले में कई जगह पर गौवंश में लम्पी रोग फेल रहा है. नगर में लम्पी रोग के मामले सामने आने के बाद भी इसको गंभीरता से नहीं लिया गया. दस दिन पूर्व लम्पी रोग पीड़ित गौवंश के सामने आने के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा इसको गंभीरता से नहीं लिया गया. आज भी पीड़ित गौवंश अन्य मवेशियों के बीच होने से अन्य गौवंश भी लम्पी रोग की चपेट में आ रहे है.
विदित है कि 24 सितम्बर को स्थानीय राजगढ़ रोड स्थित पंचशील कॉलोनी में एक गौवंश में लम्पी रोग के लक्षण नजर आने तथा गौवंश की तबीयत बिगड़ने के मामले से पशु चिकित्सा विभाग को अवगत कराया गया था किंतु आश्चर्यजनक बात यह है कि इसका हल्के में लेते हुए विभाग की तरफ से पीड़ित गौवंश के उपचार एवं देखभाल एवं अन्य गौवंश रोग की चपेट में न आ जाये इस हेतु कोई पहल नहीं की गई. दस दिन बाद आज भी रोग पीड़ित गौवंश उसी मोहल्ले में अन्य गौवंश के बीच मौजूद है.
अन्य गौवंश में फेल रहा रोग
पशु चिकित्सा विभाग का कहना है कि लम्पी रोग से निपटने पूर्व में गौवंश में टीकाकरण किया जा चुका है. बावजूद इसके नगर में गौवंश में लम्पी रोग के मामले सामने आ रहे है.नगर में 24 सितम्बर को एक गौवंश में लम्पी रोग के लक्षण
ये बरतें सावधानी
लम्पी मवेशियों का ही रोग है जो कि एक मवेशी से दूसरे मवेशी में जा पहुंचता है. हालांकि लम्पी वायरस इंसानों में नहीं फैलता है. सावधारी बरतते हुए दूध का उपयोग करने से पहले उसे अच्छी तरह उबालना चाहिए. पशुपालक बाहर से खरीदे जा रहे नए पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करवाए. यदि किसी मवेशी में लम्पी रोग के लक्षण नजर आये तो तुरंत इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को दी जाये।
दिखाई दिए इसके बाद 25 सितम्बर को उसी स्थान पर एक अन्य गौवंश में लम्पी रोग के लक्षण नजर आये. विशेष बात यह है कि रोग से ग्रसित गौवंश को अन्य गौवंश के बीच देखा जा सकता है. इन सब बातों से विभाग मानों अनभिज्ञ है. लम्पी वायरस पर काबू पाने के लिए टीकाकरण के साा ही पीड़ित मवेशी को अन्य गौवंश से अलग रखते हुए सुरक्षात्मक उपाय जरुरी है.
एक दूसरे से फैलता रोग
जानकारों के अनुसार मवेशी में होने वाला लम्पी रोग संक्रमण वाला है जो कि एक मवेशी से दूसरे मवेशी में फैलता है. इसमें संक्रमित मवेशी को अन्य मवेशियों से अलग रखा जाये ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके. किंतु वर्तमान में जो भी लम्पी प्रभावित मवेशी है वह अन्य मवेशियों के साथ झुंड में ही रह रहे है
