ग्रामीणों की शिकायत पर 35 टन अवैध कोयला जब्त, हड़कंप

सिंगरौली: जिले में अवैध खनन और कोयले के गैर कानूनी भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित जांच कर अवैध रूप से भंडारित कोयले को जप्त किया।खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा बीते दिन बुधवार को ग्राम पड़री, तहसील सिंगरौली, चौकी गोरबी, थाना मोरवा क्षेत्र में जांच की गई।

जांच के दौरान मौके पर लगभग 35 टन कोयला अवैध रूप से भंडारित पाया गया। कार्रवाई के समय कोई भी व्यक्ति कोयले के स्वामित्व को लेकर सामने नहीं आया, जिस कारण कोयले को लावारिस स्थिति में जप्त किया गया। जप्त किए गए कोयले को सुरक्षा की दृष्टि से थाना मोरवा परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है। खनिज विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोयला कहां से लाया गया और इसके पीछे कौन लोग संलिप्त हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रकरण में म.प्र. खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनिज गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Next Post

अमृतसर में सीमा पार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; 4.5 किलोग्राम हेरोइन और पिस्तौल के साथ तीन गिरफ्तार

Thu Dec 18 , 2025
अमृतसर: 18 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गुरूवार को हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से […]

You May Like