
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को एमएसएमई सम्मेलन 2025 के दौरान मध्यप्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत 700 से अधिक इकाइयों को लगभग 200 करोड़ रुपए की अनुदान राशि अंतरित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 237 उद्यमियों को भूखंड आवंटन किए तथा 80 से अधिक स्टार्टअप को लगभग एक करोड़ रुपए की राशि प्रदान की।
सम्मेलन में प्रदेश की औद्योगिक प्रगति और एमएसएमई सेक्टर के योगदान पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो न केवल रोजगार के अवसर बढ़ा रहा है, बल्कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लक्ष्य को भी साकार कर रहा है।
