आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

सिवनी: जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम 5 बजे के लगभग केवलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनेकी की है।अमित गुमास्ता (24) अपने खेत में गेहूं की कटाई करवा रहा था। इसी दौरान मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बादलों की गरज के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में अमित आ गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। अमित को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केवलारी थाना प्रभारी ब्रजेश उइके ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम उपरान्त शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Post

लखनऊ के खिलाफ नये आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे मुंबई इंडियंस

Thu Apr 3 , 2025
लखनऊ, 3 अप्रैल (वार्ता) कोलकाता नाइट राइडर्स पर शानदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस शुक्रवार को आत्मविश्वास और जोश के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ आईपीएल 2025 के 16वें मैच में उतरेगी। मुबंई के गेंदबाजों ने केकेआर को सिर्फ 116 रनों पर ढेर कर दिया था जिसके बाद […]

You May Like