फ्रेशर्स पार्टी में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत

भोपाल।बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयद सोहैल हुसैन और विशेष अतिथि के तौर पर शिखा शर्मा मौजूद रहीं. समूह सह-सचिव डॉ. संजय जैन ने इस मौके पर कहा कि छात्र अपना लक्ष्य बनायें तथा उसे पाने का निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए. बी.आई.एस.टी. निदेशक डॉ.दामोदर तिवारी ने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने के गुणों से अवगत कराया. बी.आई.आर.टी./बी.आई.आर.टी.एस निदेशक डॉ. वी.के. द्विवेदी ने जूनियर एवं सीनियर छात्रों को एक दूसरे को आदर करने को कहा तथा उनके उज्वल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी. कार्यक्रम का शुभांरभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन से हुआ. अतिथियों ने इस मौके पर उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत किया. इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. कोकता आनंद नगर स्थित इंजीनियरिंग महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ.

Next Post

हिरन नदी में नहाते समय डूबी बालिका, मौत

Wed May 7 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत नाहनदेवी घाट हिरन नदी में नहाते समय एक बालिका डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक संतोष बर्मन निवासी वार्ड नम्बर 3 प्रेमनगर कटंगी ने मंगलवार को सूचना दी कि वह अहमदाबाद में प्राईवेट का काम करता है ग्राम ककरेहटा दीनदयाल बर्मन के […]

You May Like