हिरन नदी में नहाते समय डूबी बालिका, मौत

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत नाहनदेवी घाट हिरन नदी में नहाते समय एक बालिका डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक संतोष बर्मन निवासी वार्ड नम्बर 3 प्रेमनगर कटंगी ने मंगलवार को सूचना दी कि वह अहमदाबाद में प्राईवेट का काम करता है ग्राम ककरेहटा दीनदयाल बर्मन के लडक़े विकास बर्मन की शादी में उसकी भतीजी वैष्णवी बर्मन 12 वर्ष अपने माता पिता के साथ गई थी.

सुबह लगभग 10 बजे उसके रिश्ते के भतीजे सुखदेव बर्मन ने बताया कि भतीजी वैष्णवी बर्मन सुबह लगभग 8 बजे संध्या बर्मन एवं सरस्वती बर्मन एवं अन्य महिलाओं बच्चिायों के साथ नाहनदेवी घाट हिरन नदी में नहाने गयी थी जो नहाते समय पानी में डूब गई जिसे गांव के लोगों द्वारा बाहर निकाला गया जो बेहोश थी जिसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल कटंगी लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने चैक कर वैष्णवी का मृत घोषित कर दिया।

Next Post

BU के छात्रों को ऑडियो वीडियो रील्स प्रतियोगिता में मिले पुरस्कार

Wed May 7 , 2025
भोपाल विधि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में बारकतुल्लाह विवि विधि एवं शोध विभाग के छात्रों ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. सीएपीटी द्वारा आयोजित ऑडियो/वीडियो रील्स प्रतियोगिता में एनएलआईयू एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया. जिसमें से प्रथम चारों स्थान ( प्रथम से चौथा स्थान) […]

You May Like

मनोरंजन