भोपाल विधि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में बारकतुल्लाह विवि विधि एवं शोध विभाग के छात्रों ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. सीएपीटी द्वारा आयोजित ऑडियो/वीडियो रील्स प्रतियोगिता में एनएलआईयू एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया. जिसमें से प्रथम चारों स्थान ( प्रथम से चौथा स्थान) बरकतउल्ला विश्व विधालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. लॉ विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रो मोंना पुरोहित ने बताया कि इन विद्यार्थियों को दिल्ली में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया पुलिस कॉंग्रेस मे सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एश्वर्या और निकिता रहे, जिन्होंने “कम्युनिटी सर्विस” बीएनएसएस विषय पर अपनी प्रस्तुति दी. उनकी रील समाज सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हुए प्रेरणादायक थी. द्वितीय स्थान आदित्य और साक्षी ने प्राप्त किया, जिनका विषय बीएनएसएस में ज़ीरो एफआईआर था. उनकी प्रस्तुति ने आपातकालीन स्थितियों में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया को सरलता से समझाया. तृतीय स्थान खुशबू शर्मा और हर्षिता शर्मा ने हासिल किया, जिन्होंने बीएनएसएस में हैंडकफिंग विषय पर प्रकाश डाला. उनकी प्रस्तुति ने इस कानूनी प्रक्रिया के दायरे और न्यायिक संतुलन पर विचार प्रस्तुत किया. चौथे स्थान पर गौरव और सुधांशु रहे, जिन्होंने बीएनएसएस में ज़मानत विषय पर अपनी रील प्रस्तुत की. उनकी प्रस्तुति ने न्यायिक प्रक्रिया में ज़मानत के प्रावधानों की स्पष्टता प्रदान की.
BU के छात्रों को ऑडियो वीडियो रील्स प्रतियोगिता में मिले पुरस्कार
