रोशनी से जगमगाया होलकर स्टेडियम, भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए तैयार

इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले टी-20 क्रिकेट मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मैच से पहले स्टेडियम रोशनी से जगमगा उठा है। रात के अंधेरे में दूधिया रोशनी से नहाया स्टेडियम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मैच के आयोजन को लेकर स्टेडियम में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैदान से लेकर फ्लड लाइट तक हर तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्रिकेट के इस रोमांचक मुकाबले को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

Next Post

ऑनलाइन सट्टे का सात करोड़ का हिसाब मिला, इंदौर में बड़ी कार्रवाई

Fri Oct 9 , 2026
इंदौर. ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी के मामले में क्राइम ब्रांच को सात करोड़ रुपए के हिसाब किताब वाले रजिस्टर मिले हैं. शहर में सट्टेबाजी के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों से लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, छह एटीएम कार्ड, दो बैंक […]

You May Like