
सोहागपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 अपने पूरे रोमांच पर पहुँच गई है। प्रतियोगिता के चौथे दिन कुल चार हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों के जोश और जज़्बे ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दिन के पहले मुकाबले में उज्जैन की टीम ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए भोपाल को 3–2 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला सिवनी छपारा और मंडीदीप के बीच खेला गया, जो अंत तक बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में मंडीदीप ने सिवनी छपारा को 2–1 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में इटारसी और रायपुर (छत्तीसगढ़) आमने-सामने रहे, जहाँ कड़े संघर्ष के बाद इटारसी की टीम ने 2–0 से जीत हासिल कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं दिन का सबसे अहम मुकाबला सोहागपुर बनाम उत्तर प्रदेश (सोनभद्र) के बीच खेला जा रहा था। ख़बर लिखे जाने तक दुसरे हाफ में उत्तर प्रदेश सोनभद्र की टीम 1–1 से बढ़त बनाए हुए थी।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
प्रतियोगिता के चौथे दिन नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, भाजपा अध्यक्ष योगेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर (शोभापुर), संजीव ठाकुर, नगर परिषद अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा, इंजीनियर बृजेश खानेकर,
शेर खान, भागवान सिंह पटैल, वीरेंद्र शर्मा, रमेश यादव, विजय छाबड़िया, बीके शर्मा, रूप नारायण शर्मा, हरिहर सिंह राजपूत, अशोक रघुवंशी, बृजेंद्र राजपूत,
महाविद्यालय संचालन समिति अध्यक्ष कैलाश पालीवाल, कानूलाल अग्रवाल, सचिव हमीर सिंह चंदेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अभिलाष सिंह चंदेल, हरगोविंद पुरबिया, सौरभ अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन समिति आयोजन समिति से अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, भानूप्रकाश तिवारी, शेर खान, जयप्रकाश माहेश्वरी, संजय खंडेलवाल, सचिव पवन सिंह चौहान, संयोजक अश्वनी सरोज, शंकरलाल मालवीय, अभिषेक चौहान, सौरभ तिवारी, अख्तर खान, अभिनव पालीवाल, दादूराम कुशवाहा, एकम राजपूत, दिलीप परदेशी, अंकुश जायसवाल, शेख आरिफ, किशोर काका विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं।
