कुश शाह ने एक्टिंग से बनाई दूरी, मुंबई की सड़कों पर लोगों से मांगते हैं घर में खाना बनाने की इजाजत

मुंबई, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह शो छोड़ने के बाद व्लॉगिंग कर रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह मुंबई में लोगों के घर जाकर खाना बनाते नजर आए।

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो के हर किरदार की अपनी अलग पहचान है। इन्हीं में से एक किरदार गोली का है, जिसे अभिनेता कुश शाह ने करीब 14 साल तक निभाया। साल 2024 में शो को अलविदा कहने के बाद कुश अब अपनी जिंदगी में एक नई पारी शुरू कर चुके हैं।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने के बाद कुश शाह एक्टिंग से अलग डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। अब वह अपने चैनल के लिए अलग और दिलचस्प तरह का कंटेंट तैयार कर रहे हैं। हाल ही में सामने आए वीडियो में कुश मुंबई की सड़कों पर लोगों से बातचीत करते दिखाई दिए। इस दौरान वह लोगों से उनके घर जाकर खाना बनाने की अनुमति मांगते नजर आए।

एक परिवार ने दी घर पर खाना बनाने की इजाजत
वीडियो में कुश को आखिरकार एक परिवार मिल जाता है, जो उन्हें अपने घर पर खाना बनाने की इजाजत देता है। इसके बाद वह परिवार के घर पहुंचते हैं और अपने हाथों से खाना तैयार करते हैं। इस दौरान उनका अंदाज काफी सहज और मजेदार नजर आता है। कुश को अपने बीच देखकर आसपास के लोग और बच्चे भी काफी उत्साहित दिखाई दिए। कुछ बच्चों ने उन्हें पहचान लिया और ‘गोली-गोली’ कहकर चीयर किया। सोशल मीडिया पर कुश का यह नया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

14 साल तक निभाया गोली का किरदार
कुश शाह ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में लंबे समय तक ‘गोली’ का किरदार निभाया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और बाकी कलाकारों के साथ उनकी बॉन्डिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। करीब 14 साल तक शो का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने 2024 में इससे विदाई ली। कुश ने शो छोड़ने के पीछे अपनी पढ़ाई और करियर से जुड़े फैसलों को वजह बताया था। वह विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते थे और एक्टिंग से अलग भी कुछ नया करना चाहते थे। अब पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने व्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखा है।

Next Post

46 आवेदकों ने जनसुनवाई में बताई समस्याएं

Wed Sep 9 , 2026
सीहोर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ब्रजेश सक्सेना ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए. जनसुनवाई में 46 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए. जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई […]

You May Like