
ग्वालियर। सिद्ध पीठ कैला महारानी एवं कुंअर महाराज मंदिर महलगांव में 30 मार्च से 6 मार्च तक चैत्र नवरात्रि महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ होगा. महामंडलेश्वर कपिल दास महाराज ने बताया कि कैलादेवी मंदिर में प्रतिदिन सुबह 4 बजे मंदिर के द्वार खोले जाएंगे । उसके बाद शाम 5 बजे कैला महारानी का गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा। उसके उपरांत 7 बजे 16 श्रृंगार किए जाएंगे। आरती होगी, तत्पश्चात मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेगा। शाम 6 बजे हवन यज्ञ होगा। 6.30 बजे श्री कुंअर महाराज की दिव्य आरती होगी। शाम 7 बजे राजराजेश्वरी श्री कैला महारानी की महाआरती और उसके बाद हवन की पूर्णााहुति होगी। उसके बाद पुन: कैला महारानी के दर्शन हो सकेंगे। रात्रि 12 बजे के बाद मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। इसी क्रम से पूजा अर्चना प्रतिदिन चैत्र नवरात्रि महोत्सव में रहेगी।
