‘यादें’ में तलाक का सच उजागर, क्या डॉ. देव और डॉ. सृष्टि को छोड़ना पड़ेगा किल्लारी?

मुंबई, 28 अक्टूबर (वार्ता) सोनी सब के धारावाहिक ‘यादें’ में आने वाले एपिसोड में रिश्तों का तनाव और बढ़ने वाला है। डॉ. देव (इकबाल खान) और डॉ. सृष्टि (गुल्की जोशी) के तलाक का सच पूरे गांव के सामने आने के बाद दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मसान बाबा इस खुलासे से नाराज होकर उन्हें किल्लारी में रहने देने से इनकार कर देते हैं और गांव छोड़ने की मांग करते हैं।

अब तक अपने रिश्ते की सच्चाई छिपाकर रखने वाले डॉ. देव और डॉ. सृष्टि को इसके परिणामों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों जहां अपने रिश्ते को सुधारने की राह तलाश रहे हैं, वहीं तलाक का खुलासा उन्हें एक बार फिर दूर कर सकता है। इस बीच, डॉ. देव के सामने अपना मेडिकल लाइसेंस बचाए रखने की चुनौती भी है। इसके लिए उन्हें अभी 50 मरीजों का इलाज करना है। ऐसे में किल्लारी छोड़ने की नौबत आने से उनका यह मिशन अधूरा रह सकता है।

मसान बाबा के विरोध के बाद अब दोनों के सामने गांव में रहने का रास्ता तलाशने की चुनौती है। सवाल यह है कि क्या डॉ. देव और उनका परिवार किल्लारी में अपना ठिकाना बचा पाएगा या उन्हें गांव छोड़ना पड़ेगा? आगामी घटनाक्रम पर गुल्की जोशी ने कहा, “डॉ. सृष्टि, डॉ. देव की उनके रिश्ते को सुधारने की कोशिशों को देख पा रही हैं। हालांकि, अतीत के घावों से अभी भी उबर रही सृष्टि के लिए उन पर दोबारा भरोसा करना आसान नहीं है। ऐसे में जब उनका राज पूरे गांव के सामने उजागर हो जाता है, तो उन्हें अपनी भावनाओं के साथ-साथ किल्लारी में अपने भविष्य को लेकर भी संघर्ष करना पड़ता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अपने डर पर काबू पाकर अपने रिश्ते को एक और मौका दे पाती हैं या नहीं।” धारावाहिक ‘यादें’ का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात आठ बजे सोनी सब पर किया जाता है।

.....

Next Post

विदिशा में दिनदहाड़े युवक पर चाकुओं से हमला, वारदात का वीडियो आया सामने

Wed Oct 28 , 2026
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बंटी नगर में बाइक सवार तीन लोगों ने गोविंद अहिरवार पर चाकुओं से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीन आरोपी युवक पर हमला करते दिखाई दे रहे […]

You May Like