नैनपुर:नैनपुर स्टेशन से जबलपुर-रायपुर दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस और रीवा-पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का शुभारंभ हुआ। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और मंत्री संपतिया उइके ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वर्षों से लंबित मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष है। रेल सेवाओं से धार्मिक यात्राओं के साथ व्यापारिक यात्राएं भी सुगम होंगी। शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
