सतना: व्यापारियो की शीर्ष संस्था विन्ध्य चेम्बर आफ कॉमर्स द्वारा स्थानीय अमृत वाटिका में होली मिलन एवं कवि सम्मेलन का कार्यक्रम व्यापारियो की गरिमामयी उपस्थिति मे बडे़ उत्साह पूर्वक मनाया गया।चेम्बर मंत्री हरिओम गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद गणेश सिंह चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा,मंत्री हरिओम गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल,चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष राजाराम त्रिपाठी,कमलेश पटेल, मंचासीन थे सांसद गणेश सिंह ने एवं चेम्बर के पदाधिकारियो ने सभागार मे उपस्थित व्यापारियो के साथ फूलो की होली खेली गई।
मुख्य अतिथि के रूप मे संबोधित करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा कि चेम्बर व्यापारियो के हित मे लगातार कार्य कर रहा है ऐतिहासिक विन्ध्य व्यापार मेला इसका उदाहरण है साथ ही उपस्थित सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर की जो भी मूलभूत समस्याएं है उनका हम व्यापारियो के साथ बैठकर शीध्र निराकरण करने का प्रयास करेगे।
चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने सभी व्यापारियो को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चेम्बर व्यापारियो की शीर्ष संस्था है और व्यापारियो के लिए हमेशा सुख-दुख मे खड़ा रहता है व्यापारियो के हितो के रक्षा करने के लिए चेम्बर की पूरी टीम हमेशा तत्पर रहेगी एवं उन्होंने शहर के विकास के संदर्भ मे कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
