ड्रीम टीम और गढ़वाल डायमंड की बड़ी जीत, अजमल, यंग बॉयज को पूरे अंक

नयी दिल्ली (वार्ता) द ड्रीम टीम ने पश्चिम हीरोज को दस गोलों से पीट कर डीएसए ए डिवीजन लीग में बड़ी जीत के साथ पूरे अंक अर्जित किए।

आज यहां खेले गये मुकाबले में आशुतोष ने तीन गोल दाग कर हैट्रिक लगई। वहीं गौरव नेगी और सनवाल के दो- दो गोल किये। करण नायर, रुद्रांश और आर्य के एक-एक गोल बांटे।

एक अन्य मैच में यंग बॉयज ने धृतेन और नवोबो के गोलों से ईमी हीरोज को 3 -0 से हराया। पराजित टीम का आत्मघाती गोल अक्षय ने किया।

ईमी हीरोज को महिला वर्ग में भी हार का सामना करना पड़ा। रॉयल रेंजर्स की प्लेयर्स ऑफ द मैच तरिनी सिबल ने ईमी पर विजयी गोल जमाया। सीनियर डिवीजन में गढ़वाल डायमंड ने एम 2 एम को 5 -1 से हरा कर आकर्षक जीत दर्ज की। विजेता के गोल पॉल, अरुण, थापर, कमल और अलतू ने किए । बिकसन ने पराजित टीम का गोल किया।

अम्बेडकर स्टेडियम पर खेले गए एक अन्य रोमांचक मुकाबले में अजमल ने रेंजर्स स्पोर्ट्स क्लब को 3 -2 से पराजित किया।

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित, वेव्स मनोरंजन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है: शाहरुख खान

Fri May 2 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरख खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित विश्व श्रव्य-दृश्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 मनोरंजन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। शाहरूख खान ने यहां जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित वेव्स 2025 के अवसर फिल्म उद्योग की ओर से […]

You May Like