नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए 1 हजार पुलिस जवान, 300 स्वयंसेवक और सीसीटीवी से निगरानी

ग्वालियर: डबरा में नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में है। नगरपालिका प्रशासन शहर में सौन्दर्यीकरण और साफ-सफाई सुनिश्चित कर रहा है जबकि आयोजन समिति भी सभी व्यवस्थओं को अंतिम चरण देने में जुटी है। समारोह स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। 300 स्वयंसेवकों की एक टीम तैनात रहेगी जिसमें 100 से ज्यादा महिला स्वयंसेवक शामिल है। पूरे इलाके की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। ग्वालियर से 1 हजार पुलिसकर्मी डबरा भेजे गये है जिन्हें कई स्थानों पर तैनात किया जा रहा है। प्रसिद्ध दात्री महाराज समेत अन्य संत आज 9 फरवरी को डबरा पहुंचेंगे। वह कार्यक्रम के पूजन-पाठ की रूपरेखा तैयार करेंगे।

इस आयोजन के चलते डबरा शहर में लम्बे समय से रूके विकास कार्यो ने गति पकड़ी है। सड़क मरम्मत और क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत जैसे कार्य जो पहले लंबित थे, अब तेजी से किये जा रहे है। प्रशासन नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विशेषरूप से सक्रिय है। सुभाषगंज और जवाहरगंज मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत कर उन्हें पेंट किया गया है। ग्वालियर रोड पर भी डिवाइडरों का सौन्दयीकरण किया गया है। डिवाइडरों पर लगे पेड़ों की छटनी की गयी है। धूल की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है। ओवरब्रिज पर लम्बे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें भी चालू कर दी गयी है। सिंधिया चौराहे पर यातायात सिग्नल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गयी है।

Next Post

भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी बनाए

Mon Feb 9 , 2026
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने आजीवन सहयोग निधि की टोली घोषित की है जिसमें आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी रामेश्वर भदोरिया, सह प्रभारी राजू कुकरेजा ललित नागपाल को बनाया गया है। आजीवन सहयोग निधि के विधानसभा प्रभारी भी घोषित किए गए हैं। इनमें ग्वालियर […]

You May Like