क्राइस्टचर्च, 23 अक्टूबर (वार्ता) न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी 20 के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन के दाहिने एडक्टर (जांघ के पास की मांसपेशी) में हल्की चोट (स्ट्रेन) आ गई है। इस वजह से वह शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी 20 से बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने दूसरे टी 20 के लिए कुमार कुशाग्र को टीम में कवर के तौर पर शामिल किया है।
इशान किशन दूसरे टी 20 से बाहर; कुमार कुशाग्र कवर के तौर पर शामिल
