मैकेनिकों और उनके परिवारों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

जबलपुर। स्माइल फाउंडेशन एवं मोटुल के सहयोग से होटल सूर्य, तीन पत्ती चौक स्थित पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें वाहन मैकेनिकों एवं उनके परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर का शुभारंभ डॉ. जय रोहाणी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता जरूरी है तथा कामकाजी वर्ग के लिए ऐसे शिविर विशेष रूप से उपयोगी हैं। शिविर में बड़ी संख्या में मैकेनिकों और उनके परिजनों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण के साथ स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, हाथों की सफाई, मच्छरों से बचाव और बीमारियों की रोकथाम के उपायों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। आयोजकों ने बताया कि समाज के अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए ऐसे स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

Next Post

आखिरकार भरा गया रसल चौक का विशाल गड्ढा, राहगीरों ने ली राहत की सांस

Thu Sep 10 , 2026
जबलपुर। आखिरकार रसल चौक पर लंबे समय से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने विशाल गड्ढे को भर दिया गया। बारिश के दिनों में यह गड्ढा पानी से लबालब हो जाता था, जिससे सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता था। खासकर दोपहिया वाहन […]

You May Like

मनोरंजन