पंचांग 10 सितम्बर 2026:-
रा.मि. 19 संवत् 2083 भाद्रपद कृष्ण चर्तुदशी गुरूवासरे दिन 10/0, मघा नक्षत्रे दिन 2/43, सिद्ध योगे रात 9/0, शकुनि करणे सू.उ. 5/50, सू.अ. 6/10, चन्द्रचार सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
———————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 10 सितम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष–
वर्ष के प्रारंभ में पूर्व निर्धारित कार्यो में आकस्मिक रूकावटें आयेंगी. व्यर्थ का वाद विवाद हो सकता है. व्यय में वृद्धि होगी. मानसिक अशांति रहेगी. वर्ष के मध्य में शासन सत्ता से लाभ तथा व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा. सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी. वर्ष के अन्त में भागदौड़ में सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक योजनाओं में लाभ प्राप्त होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यो में आकस्मिक रूकावट आयेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ के वाद विवाद से उलझना होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों के लिये समय उत्तम रहेगा. परिश्रम करना होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्य कुशलता का परिचय देंगे. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को प्रतिष्ठित लोगों से प्रसिद्धि प्रशंसा मिलेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यात्रा में सतर्कता बांछनीय. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों का मनोबल बना रहेगा.
———————————————————-
आज का भविष्य-गुरूवार 10 सितम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, कार्यकुशल, विवेकी, एवं मधुरभाषी होगा. अपनी बुद्धि और विवेक से काम करेगा. 26 वर्ष की आयु तक अस्थिर स्वाभाव का होगा. संपत्तिवान, एवं समयानुसार काम में जुटा रहेगा. व्यापार व्यवसाय के कार्य में अग्रणी होगा.
———————————————————-
मेष– शुभ समाचार एवं अप्रत्याशित लाभ मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्य योजना का विकास होगा. मनोंवांछित सफलता प्राप्त होने का योग है. संयम रखें.
वृषभ– राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. आय के साधन उपलब्ध रहेंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. स्त्री जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.
मिथुन- पारिवारिक वातावरण में मानसिक प्रसन्नता रहेगी. मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी. यश, मान सम्मान मिलेगा. धन प्राप्ति के मार्ग में अवरोध दूर होंगे.
कर्क– राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. साझेदारी के कार्यो में सावधानी रखें. कार्यकुशला हितकर रहेगी. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.
सिंह– साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी. लाभ के अवसर मिलेंगे. नौकरी में उन्नति होगी. शारीरिक पीड़ा हो सकती है. व्ययभार करना होगा.
कन्या– सामाजिक कार्य बनने का योग है. खर्च की अधिकता रहेगी. नवीन योजनाओं पर विचार विमर्श का योग है. जमीन जायजाद के काम बनेंगे. संयम रखें.
तुला– सामान्य सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी. मांगलिक कार्यो पर विचार होगा. परिश्रम करने पर सफलता मिलने का योग है. साहस संयम रखें.
वृश्चिक- धार्मिक कार्यो के प्रति रूचि रहेगी. विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा. यात्रा में सावधानी रखें. उठाईगीरों से सतर्कता बांछनीय.
धनु– नौकरी में कार्यकुशला बढ़ेगी. कामकाज की अधिकता रहेगी. माता पिता की चिन्ता रह सकती है. व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा.
मकर– पारिवारिक सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनने का योग है. व्यापार व्यवसायमें प्रगति होगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. अतिथि आगमन होगा.
कुम्भ– इच्छित प्रयास अनुकूल सिद्ध होंगे. वातावरण में मधुरता रहेगी. बुद्धिमानी से कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. मनोवांछित कार्य बनेंगे. सुख रहेगा.
मीन– आर्थिक एवं व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा. वातावरण सुखद एवं अनुकूल रहेगा. मनोरंजन, यात्रा प्रवास आदि का योग बनेेगा.
———————————————————-
व्यापार-भविष्य:
भाद्रपद कृष्ण चर्तुदशी को मघा नक्षत्र के प्रभाव से वनस्पति तेल, सरसों, अरंडी, के भाव में तेजी होगी. गेहॅू, जौ, चना, सोना, चांदी के भाव सामान्य रहेंगे. पीतल, लोहा, में उतार चढ़ाव बना रहेगा. भाग्यांक 1507 है.
———————————————————-
