पंचांग 16 जून 2026:-
रा.मि. 26 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा भौमवासरे प्रात: 6/17 तदुपरि द्वितीया तिथौ रात 3/54, आद्र्रा नक्षत्रे रात 7/8, गण्ड योगे प्रात: 7/14 तदुपरि वृद्धि योगे रातअंत 4/16, वव करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार मिथुन, पर्व- चन्द्रदर्शन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 16 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा का योग है, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, मित्र के कारण कार्यो में व्यवधान आयेगा, व्यवसाय में अत्याधिक परिश्रम करना होगा, वर्ष के मध्य में पूर्व निर्धारित कार्यो कें रूकावटें आयेंगी, दाम्पत्य जीवन में कलहपूर्ण स्थिति से बचना चाहिये, वर्ष के अन्त में धन लाभ का योग है, शुभ सूचना प्राप्त होगी, जमीन जायजाद में वृद्धि होगी, संबंधों में मधुरता आयेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को धन लाभ का योग है, सुखद समाचार प्राप्त होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग हे, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को जीवन सुखमय रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को अधिक परिश्रम करना होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को निर्धारित कार्यो में रूकावटें आयेंगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मित्र के कारण व्यवधान आ सकता है.
————————————————–
आज का भविष्य- मंगलवार 16 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, भाग्यवान, और हंसमुख होगा, इसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, जन्म स्थान के पास ही अपना भाग्योदय करेगा, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.
————————————————–
मेष- कार्य बनाने किसी की सिफारिश करना पडेगी, मेहनत का लाभ होगा, शारीरिक शिथिलता रहेगी, मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे.
वृषभ- जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें, अपनों की मदद करके प्रसन्नता होगी, हर्षदायक वातावरण रहेगा, गुमी वस्तु मिलने से संतोष रहेगा.
मिथुन- खानपान में सावधानी रखें, रोजगार के नये अवसर मिलेंगे, दिनचर्या नियमित रहेगी, सोचे विचारे कामपूरे होंगे, संयम से कार्य करें.
कर्क- जिसे आप चाहते हैं, उससे मन की बात कह दें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे, सुख सुविधा पर खर्च होगा, व्यापार में सफलता मिलेगी, निजी कार्यो में मन लगेगा.
सिंह- चुप रहने से लोग गलत समझ सकते हैं, उनझनें दूर होंगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, गुप्त शत्रुओं का शमन होगा.
कन्या- कानूनी मामले में पक्ष मजबूत होगा, अधूरे काम पूरे होंगे, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, गुप्त शत्रुओं का शमन होगा.
तुला- भावुकता में लिये फैसले बदलना पडेंगे, राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे, पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी, व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी.
वृश्चिक- नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढेगी, सामाजिक कामकाज में खर्च होगा, शिक्षा संतान के कार्यो में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
धनु- कामकाज में देरी से तनाव बढ़ेगा, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, भूमि भवन मकान आदि से संबंधित विवादों का समाधान होगा, अतिथि आगमन होगा.
मकर- दौड़धूप से कामकाज पूरा होगा,सामाजिक क्षेत्र में व्यस्तता बढेगी, सुख साधनों में वृद्धि होगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता के योग है.
कुम्भ- रूकी हुई योजनाओं में गति आयेगी, शिक्षा के प्रयासों को लेकर यात्रा होगी, मित्रों के सहयोग से कार्य प्रारंभ होंगे, थकान भी महसूस होगी.
मीन- विरोधी परेशान करेंगे, अधिकारी से संपर्क का लाभ मिलेगा, धार्मिक कार्य बनेगा, संतान संबंधी समाचार मिलेगा, नए कार्यो में हर्ष रहेगा.
————————————————–
व्यापार भविष्य:
शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा/द्वितीया को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, सरसों, के भाव में मंदी होगी, जीरा, धनियां, लौंग, कालीमिर्च, मैथी में मंदी होगी, सोना, चांदी, में स्थिरता रहेगी, लाल वस्तुओं में घटाबढी, होगी. भाग्यांक 2614 है.
————————————————–
