अमेरिका का रूस के साथ संबंध बनाए रखना जरूरी: मार्को रुबियो

वाशिंगटन, 04 जून (वार्ता) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि यूक्रेन में जारी संघर्ष के बावजूद अमेरिका को रूस के साथ संबंध और बातचीत बनाए रखनी चाहिए।

श्री रुबियो ने संसद की विदेश मामलों की समिति की सुनवाई में कहा, “ कम से कम, हमें रूसियों के साथ संबंध और बातचीत जारी रखनी ही होगी। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में ऐसे मुद्दे हैं, जिनका यूक्रेन से कोई लेना-देना नहीं है।”

अमेरिकी विदेश मंत्री ने विश्वास जताया कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान होने के बाद अमेरिका-रूस संबंध अधिक दोस्ताना और संभालने में आसान हो जाएंगे। उन्होंने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका-यूक्रेन संघर्ष पर मध्यस्थता के प्रयासों को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।

श्री रुबियो से जब पूछा गया कि क्या मध्यस्थता में ट्रंप प्रशासन फिर से शामिल होने के लिए तैयार है, तो उन्होंने जवाब दिया, “ हम ऐसा करने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने हालांकि इस बात पर भी जोर दिया कि अमेरिका के अब तक के प्रयास ‘कम फलदायी’ रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने की बातचीत में अमेरिका ‘साफ तौर पर’ यूक्रेन के पक्ष में है।

उन्होंने समिति से कहा, “ हम उस युद्ध में निष्पक्ष मध्यस्थ नहीं हैं। हम रूस को हथियार नहीं देते, हम केवल यूक्रेन को हथियार देते हैं। हम यूक्रेन पर प्रतिबंध नहीं लगाते, हम केवल रूस पर प्रतिबंध लगाते हैं, इसलिए हमने स्पष्ट रूप से एक पक्ष लिया है। ”

श्री रुबियो ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को आवश्यकता सूची (पर्ल) कार्यक्रम के माध्यम से हथियार बेचना जारी रखे हुए है।

Next Post

महिला टी-20 विश्वकप में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

Thu Jun 4 , 2026
दुबई, 04 जून (वार्ता) इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरु हो रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप कई बड़े रिकॉर्ड टूटेंगे वहीं अन्य रिकॉर्ड भी कायम होंगे। इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बनने वाला है, जिसमें सबसे अधिक 12 टीमें हिस्सा ले रही […]

You May Like

मनोरंजन