
ग्वालियर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के सचिव एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष जेपी नामदेव ने बताया कि संस्था स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन ग्वालियर में माधव डिस्पेंसरी के सामने ,जैन छात्रावास पर 5 सितंबर को प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर होंगे एवं समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश विद्युत मंडल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एसके जायसवाल करेंगे । समारोह के मुख्य वक्ता गण आर सी सोमानी इंदौर, सुरेश बाबू खरे छतरपुर, एम एम अंसारी बैतूल, के सी जैन दमोह, आई डी पटले बालाघाट, व्ही डी पाँडे चचाई, खुबचंद शर्मा मंदसौर, एल एस चौहान इंदौर, बी एस राठौर नीमच, के के मनवारे भोपाल, अशोक मंडलोई पिपरिया, एच पी कहार नरसिंहपुर, अरविन्द जेन सागर, दिनेश सोलंकी उज्जैन, घनश्याम खंडेलवाल सिवनी होंगे।
इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा ऊर्जा मंत्री को विद्युत मंडल पेंशनर्स की प्रमुख समस्याओं के निदान हेतु एक ज्ञापन भी सोपा जाएगा जिसमें मुख्य रूप से विद्युत पेंशनर्स को पेंशन भुगतान की गारंटी अथवा एस्क्रो गारंटी दिए जाने ,केंद्र शासन के अनुरुप महंगाई राहत का भुगतान करने एवं विद्युत पेंशनर्स को लागू नहीं होने वाली धारा 49(6)को तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने की मांग की गई है । पेंशनर्स के 79 वर्ष पूर्ण करने पर मूल पेंशन में 20प्रतिशत की वृद्धि करने एवं पेंशन सारांशी करण वसूली की समय सीमा 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष किए जाने की मांग की गई है ! इसके अतिरिक्त छठवें वेतनमान का 32 माह का एरियर एवं सातवें वेतनमान का 27 माह का लंबित एरियर भुगतान किया जावे एवं केन्द्र द्वारा
महंगाई राहत की घोषणा के पश्चात महंगाई राहत की राशि उसी तिथि से न देकर पेंशनर्स के लाखों रुपए शासन द्वारा आत्मसात कर लिए गए हैं, ऐसी परिपाटी पर तुरंत विराम लगाया जावे । विद्युत पेंशनर्स की समुचित चिकित्सा हेतु घोषित कैशलेस चिकित्सा बीमा योजना का लाभ शीघ्रातिशीघ्र प्रदान किए जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है ।
रजत जयंती समारोह में ग्वालियर विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन के जिन सदस्यों की आयु 75 वर्ष या उससे अधिक हो गई है उनका भी सम्मान स्मृति चिन्ह एवं शाल से किया जाएगा।
विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के अध्यक्ष एसके जायसवाल, सचिव जेपी नामदेव, एन आर अतरौलिया, राजेश शर्मा, मदनलाल गुप्ता, के एन यादव, अजय सिंह कुशवाहा, एस एल शाक्य, सुरेश गुप्ता, रामकुमार राय, आईएम कुरेशी ,एसके खत्री, नारायण बाथम , मन्नी सिंह ,डीपी शर्मा ,एसके पांडेय, अनिरुद्ध सेन, टीपी शर्मा एवं महिला प्रतिनिधि श्रीमती शिल्पा लघाटे, राजेश्वरी दुबे, संध्या शर्मा एवं श्रीमती इंदिरा धाकरे आदि ने अधिकाधिक संख्या में विद्युत पेंशनर से रजत जयंती समारोह में भाग लेने की अपील की है ।
