10 किलो के फाइबर एलपीजी सिलेंडर की प्री-लॉन्चिंग

देवास। एलपीजी उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 10 किलोग्राम क्षमता का आधुनिक फाइबर एलपीजी सिलेंडर बाजार में उतारा है। देवास में इस नए सिलेंडर की प्री-लॉन्चिंग देवास विधायक गायत्री राजे पवार द्वारा की गई। उन्होंने प्रथम उपभोक्ता के रूप में नए फाइबर सिलेंडर का शुभारंभ किया।

गैस एजेंसी संचालक मनीष सोलंकी ने बताया कि नया 10 किलोग्राम फाइबर एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी सबसे प्रमुख विशेषता इसका पारदर्शी होना है, जिससे उपभोक्ता सिलेंडर में उपलब्ध गैस की मात्रा को आसानी से देख सकेंगे। इससे गैस की शेष मात्रा को लेकर होने वाली परेशानी से भी उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता आवश्यकता के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से सिलेंडर बुक कर सकेंगे। ऑनलाइन ऑर्डर के बाद लगभग 30 मिनट में होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी बताई गई है। नए फाइबर एलपीजी सिलेंडर की शुरुआत को उपभोक्ता सुविधा, पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Next Post

महाबोधि विहार के प्रबंधन को लेकर शाह से मिले आठवले

Sat Sep 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बोध गया स्थित महाबोधि विहार के प्रबंधन को लेकर उनसे विचार विमर्श किया। श्री शाह से मुलाकात के दौरान श्री आठवले के साथ बौद्ध भिक्षुओं का […]

You May Like