महाबोधि विहार के प्रबंधन को लेकर शाह से मिले आठवले

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बोध गया स्थित महाबोधि विहार के प्रबंधन को लेकर उनसे विचार विमर्श किया।

श्री शाह से मुलाकात के दौरान श्री आठवले के साथ बौद्ध भिक्षुओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था, जिसने श्री शाह को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

श्री आठवले ने कहा कि बौद्ध भिक्षुओं ने बोधगया मंदिर अधिनियम, 1949 को पूरी तरह निरस्त करने तथा महाबोधि विहार का संपूर्ण नियंत्रण और प्रबंधन बौद्ध समुदाय को सौंपने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि श्री शाह ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और इस विषय का शीघ्र समाधान करने का भी भरोसा दिया।

 

Next Post

ब्रिज ने रोका 22 फीट के बप्पा का रास्ता, युवाओं ने बदला रूट और 6 शहर पार कर नीमच लाए विशाल प्रतिमा

Sat Sep 12 , 2026
नीमच। गणपति बप्पा के स्वागत को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच दशहरा मैदान स्थित गणपति ग्रुप ने इस बार कुछ अलग करने का संकल्प लिया है। ग्रुप ने शहर की सबसे बड़ी गणपति प्रतिमा स्थापित करने […]

You May Like