शराब व्यापारी के मुनीम से लूट का आखिरी आरोपी भी गिरफ्तार, एक लाख बरामद

ग्वालियर:शराब व्यापारी के मुनीम से 29.50 लाख रूपये लूट के मामले में पुलिस ने फरार आखिरी आरोपी को दबोचा है। वह कई माह से पुलिस को चकमा दे रहा था। अजय गुर्जर के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह मुरैना बानमोर में अपने ठिकाने पर आया हुआ है। जिस पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने दविश देकर अजय को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक लाख बरामद किए है। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। इस घटना में 6 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे 28.50 लाख रूपये बरामद हो चुके है।

शहर के बहोड़ापुर इलाके में कोटेश्वर मंदिर रोड पर अपाचे सवार बदमाशों ने शराब व्यापारी लक्ष्मीनारायण शिवहरे के मुनीम पर कट्टा अड़ाकर नगदी से भरा बैग लूट लिया था। बैग में 29.50 लाख रूपये रखे हुए थे। इस घटना के बाद कुछ सीसीटीवी फुटेज आये थे। सीसीटीवी फुटेज की चेन बनाकर पुलिस ने मुरैना और ग्वालियर की गैंग को बर्स्ट कर लूट का खुलासा किया था।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिवम पुत्र उमेशसिंह कुशवाह निवासी ग्राम करूआ हाल चंदननगर, दीपक पुत्र भरत सिंह कुशवाह, विजय उर्फ पता पला पुत्र रामनरेश सिंह गुर्जर, राहुल पुत्र सुरेन्द्र गोरिया निवासी ग्राम लोहागढ़, धु्रवसिंह पुत्र महावीर सिंह गुर्जर निवासी ग्राम करूआ, विकास पुत्र राम बख्तियार गुर्जर निवासी ग्राम करूआ थाना नूराबाद को पूर्व में गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से 29 लाख 50 हजार रूपये की लूट की राशि में से 28 लाख 85500 और 16 हजार रूपये का एक मोबाइल जब्त किया गया था। घटना में उपयोग की मोटर साईकिल टीवीएस अपाचे तथा टोयोटा कम्पनी की ग्लैंजा कार को जब्त किया जा चुका है।

Next Post

सेतु बंधन योजना के विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

Sat Nov 29 , 2025
ग्वालियर: केन्द्र सरकार की सेतु बंधन योजना अंतर्गत जिले में संचालित एमपीआरडीसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की कलेक्टर रुचिका चौहान ने समीक्षा की और कार्यों को शीघ्रता के साथ करने के निर्देश दिए। बैठक में मोहना आरओबी, हरिशंकरपुरम एवं मेहलगांव आरयूबी, जेएएच एवं हजार बिस्तर अस्पताल अंडरपास, जलालपुर आरओबी […]

You May Like