उत्तर प्रदेश के अभ्युदय व अनुरुद्ध के बीच होगी बालक वर्ग की खिताबी भिड़ंत

लखनऊ (वार्ता) शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज और आठवीं वरीय पश्चिम बंगाल के लवम मखारिया को डा. केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट में बालक वर्ग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के अभ्युदय व अनुरुद्ध ने जीत से फाइनल में जगह बनाई।

बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के अभ्युदय ने शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज के खिलाफ 6-3, 6-4 से उलटफेर भरी रोमांचक जीत दर्ज की। अभ्युदय ने तेज सर्विस के साथ उम्दा शॉट खेलकर प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाया। हालांकि रोहिन राज ने वापसी की कवायद में बेहतरीन स्ट्रोक खेले लेकिन उनके पास लय पाने के सीमित अवसर थे।

दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के अनुरुद्ध ने अपनी चुस्ती व शानदार कोर्ट कवरेज की बदौलत आठवीं वरीय पश्चिम बंगाल के लवम मखारिया को तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में 6-3, 1-6, 6-1 से हराकर खिताबी होड़ में स्थान सुरक्षित किया।

Next Post

रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) लखनऊ ने जीती महिला वर्ग की ट्रॉफी

Fri Apr 11 , 2025
लखनऊ, (वार्ता) रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) लखनऊ ने 8वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता – मध्य ज़ोन जोनल राउंड में महिला वर्ग की विजेता ट्रॉफी जीत ली। वहीं पुरुषों में रक्षा लेखा नियंत्रक (सेना) मेरठ चैंपियन बनी। रक्षा लेखा खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा सूर्या खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के […]

You May Like