भोपाल को दिल्ली नहीं बनने देंगे: गांधी भवन में सीजेपी की बैठक के दौरान छात्रों की नारेबाजी

भोपाल। कॉकरोच पार्टी के सदस्यों की गांधी भवन में रविवार को हो रही बैठक के बीच वहां पहुंचे कुछ छात्रों ने विरोध कर दिया. स्थिति को देखते हुए इस दौरान वहां पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. बैठक का विरोध कर रहे छात्रों को पुलिस की तरफ से समझाइश दी गई. इसके बाद छात्र वहां से चले गए.

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर सीजेपी की बैठक चल रही थी. बैठक की जानकारी मिलने पर काली टी- शर्ट पहने कुछ युवक वहां पहुंचे और खिलाफ में नारेबाजी शुरू कर दी. सीजेपी के खिलाफ नारेबाजी कर युवकों की तरफ से कहा गया कि भोपाल को दिल्ली नहीं बनने देंगे. बता दें कि हाल ही में सीजेपी ने दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया था. भोपाल में हो रही बैठक के दौरान पहुंचे छात्रों ने अपनी नाराजगी दर्ज कराई.

श्यामलाहिल्स थाना प्रभारी नीलम पटवा ने बताया कि सीजेपी की बैठक के दौरान कुछ छात्र वहां पुहंचे थे. विरोध करने वाले छात्र किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुडे हैं. सूचना मिलने पर वहां पुलिसकर्मियों की संख्या बढाई गई और इस दौरान स्थिति सामान्य रही.

 

Next Post

98 से 26 साल तक के मरीजों का हिप रिप्लेसमेंट किया, उम्र बाधा नहीं: प्रो. डॉ बीकेएस संजय

Sun Aug 30 , 2026
गुवाहाटी। एआईआईएमएस गुवाहाटी में शनिवार को प्रथम AIIMS Guwahati Hip Conclave 2026 का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन एआईआईएमएस गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने किया। इस दौरान निदेशक प्रो. पुराणिक, डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, देश के प्रमुख ऑर्थोपेडिक सर्जन और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। […]

You May Like