समेरिटंस विद्यालय जुमेराती में वार्षिकोत्सव आयोजित

नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय जुमेराती माता महाकाली परिसर में वार्षिक सांस्कृतिक एवं प्रतिभा उत्सव “सृजन ” गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति सचिव संतोष शर्मा थे। जबकि पार्षद श्रीमती नैना सोनी, श्रीमती बिंदिया मांझी, विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शिखा खामप्रिया, इंदर शर्मा एवं परितोष शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, एकल एवं समूह नृत्य, नाट्य प्रस्तुति, एकल व समूह गीत, वाद्य-संगीत, फैन्सी ड्रेस, संस्कृति आधारित कार्यक्रम एवं थीम-आधारित प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की। अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या श्रीमती निधि दुबे के मार्गदर्शन एवं उप-प्राचार्या श्रीमती बबीता शर्मा के सहयोग से संपन्न हुआ।

 

Next Post

छापामार कार्यवाही में अवैध सागौन बरामद

Sat Jan 10 , 2026
बुधनी। वन परिक्षेत्र अंतर्गत माना औद्योगिक क्षेत्र में सागौन की अवैध तस्करी का मामला सामने आया है. शुक्रवार तड़के सुबह वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध सागौन की 13 सिल्लियां बरामद की. जिसकी अनुमानित कीमत 19 हजार रुपए बताई जाती है. गौरतलब है […]

You May Like