शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल को दिनचर्या में शामिल करें

रीवा।मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सांसद खेल महोत्सव में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल को दिनचर्या में शामिल करें तथा कोई न कोई खेल अवश्य खेलें.

स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में गत दिवस सांसद खेल महोत्सव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचन्द्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है. अत: शरीर को स्फूर्तिवान व स्वस्थ रखने में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण है. श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में खेल सुविधाओं के लिए सभी प्रयास किए गए हैं. स्पोर्ट्स काम्पलेक्स इसी का उदाहरण है जहाँ विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन होता रहता है. उन्होंने खिलाडिय़ों से अपेक्षा की कि वह अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करें. खेल सुविधाओं में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी. खेल महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस पर फिट इंडिया की शपथ ली गई. स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में 400 मीटर रिले रेस का आयोजन हुआ. रिले रेस सहित अन्य खेलों में विजेता प्रतिभागियों को उप मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, सतीश सिंह, संभागीय खेल अधिकारी जेपी धौलपुरी, असद खान, मोहनलाल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित रहे.

Next Post

झमाझम बारिश से गुनावासियों को गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना

Sat Aug 30 , 2025
गुना। शहर में पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार को आखिरकार राहत मिल गई। दोपहर होते-होते अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक हुई इस तेज बारिश ने जहां लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत […]

You May Like