केवल नर्मदा जल पीने वाले दादा गुरु जी मंत्री प्रहलाद पटेल साथ पहुंचे दमोह

दमोह। आज भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा शहर में निकलेगी। सुबह से ही श्री हनुमानगढ़ी मंदिर, घंटाघर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इस अवसर पर नर्मदा परिक्रमा पूज्य महाराज जी दादा गुरु जी दमोह पहुंचे। उन्होंने हृदय स्थल घंटाघर स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना की और आरती के बाद सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। पूजन में उनके साथ पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी शामिल हुए। मंत्री जी ने भी भगवान का पूजन-अर्चन किया।

श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी पंडित गोविंद दुबे ने बताया कि पूजन के बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी जी रथ पर विराजमान होकर शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। रथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।पूजा-अर्चना के दौरान जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मालती असाटी, सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, टीआई रचना मिश्रा पंडित चंद्रकांत पौराणिक, महेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में मंदिर से जुड़े भक्तगण उपस्थित रहे।पूजन के बाद दादा गुरु जी जरारूधाम गौ अभ्यारण्य के लिए रवाना हुए, जहां वे कल होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

*जगन्नाथ स्वामी मंदिर में सुबह से लगा भक्तों का तांता*

 

पुराना थाना स्थित जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में भी सुबह से पूजा अर्चन के साथ आराधना की जा रही है। अनेक भक्तों ने पहुंचकर भगवान जी के दर्शन कर रथ यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा दमोह शहर के विभिन्न भागों से होकर निकलेगी। यह रथयात्रा बकौली चौक पर आमने-सामने होने के बाद महाकाली चौक के आसपास भी आमने-सामने होगी।

*बालाकोट स्थित इस्कॉन मंदिर में भी पूजन अर्चन..*

जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूरी स्थित बालाकोट में इस्कॉन मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की सुबह से विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ कुछ ही देर में भव्य रथ यात्रा निकलेगी। यहां पर गांव के ही तीन दानदाताओं ने जमीन भगवान के नाम की है। यह मंदिर विशाल रूप लेता जा रहा है इस बार मध्य प्रदेश शासन की ओर से भी सहयोग प्रदान किया गया है।

Next Post

मैं DGP बोल रहा हूं'... और साइबर ठगों ने मिनटों में ठग लिए ₹34,500

Thu Jul 16 , 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों का नया हथकंडा सामने आया है। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में ठगों ने खुद को बिहार पुलिस का डीजीपी बताकर एक व्यक्ति से 34 हजार 500 रुपये ठग लिए। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित आनंद कुमार को फोन कर कहा गया कि उनके मोबाइल नंबर से […]

You May Like