दूषित पानी से भागीरथपुरा में 3 मौतें, 35 से ज्यादा भर्ती, एक हफ्ते में 150 शिकायतें

इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारी ने गंभीर रूप ले लिया है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 से अधिक रहवासी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। बीते एक सप्ताह में उल्टी-दस्त की करीब 150 शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मरीजों को निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पतालों पर लगातार बढ़ते दबाव के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था भी सतर्क हो गई है। प्रशासन के अनुसार हालात पर नजर रखी जा रही है और बीमारी से जुड़े मामलों का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है।

रहवासियों का कहना है कि गली-मोहल्लों में बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े हैं और कई परिवारों में एक से ज्यादा सदस्य उपचाराधीन हैं। लगातार सामने आ रही शिकायतों ने दूषित पानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

व्यापारियों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Tue Dec 30 , 2025
टीकमगढ़। नगर पालिका में दुकानों का किराया बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को दुकानदारों और भाजपा पार्षदों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर अध्यक्ष तथा सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर कियाया वृद्धि प्रस्ताव को सात दिन के […]

You May Like